जौनपुर धारा, जौनपुर। वासंतिक चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन रविवार को मां शारदा शक्तिपीठ मैहर वाली मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रही। भक्तों को अभीष्ट फल प्रदान करने वाली स्कंदमाता की पूजा करने का विधान है। नवरात्र के पांचवें दिन देवी की आराधना करने श्रद्धालु मां शारदा के दर्शन के लिए दूर स्थानों से चलकर मनवांछित फल प्राप्त करने के लिए यहां माथा टेका। इसी क्रम में जौनपुर जिला न्यायाधीश राजेश राय ‘एडीजे प्रथम’ सपरिवार दर्शन करने यहां पर पहुंचे। मंदिर वरिष्ठ ट्रस्टी सत्य प्रकाश एडवोकेट हाईकोर्ट मुंबई ने नारियल देकर स्वागत किया। श्रद्धालु अपने कुटुंब के साथ आस्था व दिव्य केंद्र मां शारदा मंदिर में दर्शन पूजन के लिए लंबी कतार सीढ़ियों से होते हुए अपने हाथों में प्रसाद लेकर माता के दरबार में पहुंचे। भक्तों द्वारा प्रात: काल से मां के पट खुलने के बाद आरती के उपरांत शक्तिपीठ में मां के साथ अन्य देव विग्रह के दर्शन एवं पूजन किया। दर्शन पूजन के साथ भक्तों को मंदिर ट्रस्ट की तरफ से प्रसाद बांटे गए। प्रसाद वितरण पूरे नवरात्र भर किया जा रहा। बाकी दिनों में प्रत्येक सोमवार को बांटा जाता है। इस अवसर पर ट्रस्ट कलाविद रविकांत जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, जवाहर लाल जायसवाल, सुशील जायसवाल, असर्फी लाल, विजय, सुजीत अग्रहरी उपस्थित थे। बता दें कि चौकियां की भांति मंदिर परिसर के एक स्थान पर लोगों ने कढ़ाई चढ़ा कर माता को भेग लगाने के लिए हलवा पूरी बनाया। मंदिर परिसर के बाहर प्रसाद इत्यादि के लिए दुकाने सजी हुई हैं। जहां भक्त लोग नारियल चुनरी माला फूल इत्यादि लेकर मां के दरबार में पहुंच रहे हैं श्रद्धालुओं की भीड़ निरंतर चलती रहे जो देर रात में माता जी के आरती के बाद 9 बजे तक चलती रही।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
नवरात्र के पांचवें दिन मां शारदा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़



