जौनपुर। नगर के परमानतपुर स्थित माँ शारदा मैहर वाली मंदिर में नवरात्रि के छठे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस अवसर पर माँ शारदा का भव्य श्रृंगार किया गया और दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। नवरात्रि के छठे दिन माँ दुर्गा के स्वरूप माँ कात्यायनी का स्मरण करते हुए मंगला आरती से पहले माता को लाल चुनरी, आभूषण और रंग-बिरंगे फूलों की मालाओं से सजाया गया। मंदिर परिसर को भी आकर्षक फूलों और रोशनी से सुसज्जित किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस दौरान भक्तों ने नारियल, फल और पुष्प अर्पित कर माता का आशीर्वाद लिया तथा फल, मिठाई और अन्य प्रसाद का भोग लगाया गया। पुजारियों द्वारा विधि-विधान से आरती कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के समय ‘जय माता दीÓ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
― Advertisement ―
खालसापट्टी ने जीता उद्घाटन मैच, तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
खुटहन। खालसापट्टी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जोश और उत्साह के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पिच...
नवरात्रि के छठे दिन माँ शारदा का भव्य श्रृंगार, दर्शन को उमड़ी भीड़



