Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनगर युवा व्यापार मंडल महामंत्री मनोनीत हुए वरुण गुप्ता

नगर युवा व्यापार मंडल महामंत्री मनोनीत हुए वरुण गुप्ता

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर के मोहल्ला पुरानी सब्जी साहबगंज में नगर उद्योग व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक की गई। जिसमें आदेशानुसार नगर युवा व्यापार मंडल का गठन किया गया। इसमें वरुण गुप्ता सोनी महामंत्री व योगेश कुमार जायसवाल अध्यक्ष मनोनीत किए गए। बैठक में संगठन विस्तार करने, मजबूती प्रदान करने एवं व्यापारियों की समस्याओं को लेकर विशेष रूप से चर्चा किया गया। इस दौरान नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से वरुण गुप्ता(सोनी) को महामंत्री व योगेश कुमार जायसवाल को अध्यक्ष मनोनीत किया गया और उन्होंने जल्द से जल्द कार्यकारिणी गठन करने को कहा। जिसका उपाध्यक्ष विश्वनाथ जायसवाल, शिवकुमार गुप्ता महामंत्री, संगठन मंत्री निशु केसरी, संरक्षक व पूर्व पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू, कोषाध्य नंदलाल गुप्ता ने सहर्ष स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। जहां वरुण गुप्ता ने नई जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि आपके विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। वहीं योगेश कुमार जायसवाल ने कहा कि नई जिम्मेदारी मुझे और अपने कर्तव्य के प्रति जिम्मेदार बनाएगा। इस अवसर पर नगर उद्योग व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारीगण सहित सदस्य व व्यापारी मौजूद रहे।

Share Now...