Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनगर पंचायत और वन विभाग द्वारा किया गया पौधरोपण

नगर पंचायत और वन विभाग द्वारा किया गया पौधरोपण

  • एमआरएफ सेंटर में लगाए 100 तथा सड़क किनारे लगाए 200 पौधे

जौनपुर धारा, मछलीशहर। वन विभाग के तत्वावधान में वन महोत्सव का आयोजन होरिल राव इंटर कालेज परिसर में किया गया तो नगर पंचायत द्वारा जमालपुर गांव स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र के प्राइस में पौधारोपण किया गया। वन विभाग द्वारा 40 और नगर पंचायत द्वारा 300 पौधे लगाए गए। मछलीशहर के वन अधिकारी सियाराम पाण्डेय, रेंजर कुमार गौरव द्वारा होरिल राव इंटर कालेज कुंवरपुर के प्रांगण में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कालेज में गोल्ड मोहर, नीम, कंजी और महोगनी के 40 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य जवाहर लाल, ग्राम प्रधान प्रेम बिहारी यादव, युवा भाजपा नेता देवेन्द्र सिंह, सुशील सिंह मुन्ना, प्रधानाचार्य रवींद्र नाथ शर्मा, देवेन्द्र नाथ दीक्षित ने पौधारोपण किया। नगर पंचायत द्वारा जमालपुर गांव में स्थापित कूड़ा निस्तारण केंद्र के परिसर में विभिन्न प्रजाति के 100पौधे लगाए गए। इसके अलावा 200 पौधे नगर के शाही रोड और बरबसपुर मार्ग के किनारे लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में ईओ बृजकिशोर सिंह गौड़, सभासद सुरेश जायसवाल, डा.हस्सान, प्रवेश सिंह, मनोज कुमार चौरसिया ने नगर पंचायत के कर्मचारियों के सहयोग से पौधरोपण किया है।

Share Now...