Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 04-04-2026

जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
Homeअपना जौनपुरधान क्रय केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण

धान क्रय केंद्र का डीएम ने किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा साधन सहकारी समिति अर्धपुर, विकासखंड बक्शा में बने धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण में पाया कि आज किसी भी किसान के द्वारा धान विक्रय नहीं किया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि लेखपाल धान विक्रय के लिए किसानों को प्रेरित करें। धान क्रय केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में बोरा, कांटा उपलब्ध मिला। उन्होंने केंद्र प्रभारी बसंत निगम को निर्देशित किया कि क्रय केंद्र पर किसानों को बैठने के लिए एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था रहे। ग्राम सभा सुजिया मऊ का नाम पोर्टल पर नहीं होने की वजह से पंजीकरण में समस्या आ रही थी जिस पर डिप्टी आरएमओ को निर्देशित किया कि तत्काल समस्या का निस्तारण करा कर सूचित करें। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था सुदृढ़ करें जिससे किसानों को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

Share Now...