- तमंचा, कारतूस, नकदी सहित चोरी के आभूषण बरामद
जौनपुर धारा, बदलापुर। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण व शांति व्यवस्था संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कई चोरी के वारदातों को अंजाम देने वाले दो चोरों को सरोखनपुर हाईवे अंडर पास नहर पुलिया के पास से नकदी व अवैध तमंचा, कारतूस के साथ अरबिंद पुत्र मेवालाल निवासी मुरादपुर कोटिला और हरिकेश निषाद पुत्र लोहरी निषाद निवासी मुरादपुर कोटिला को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में उक्त अभियुक्तों ने चोरी की घटनाओं को स्वीकार करते हुए चोरी का आभूषण बदलापुर बाजार निवासी जितेन्द्र सेठ पुत्र हीरालाल, बद्री प्रसाद सेठ पुत्र नन्हकू सेठ, विकास सेठ पुत्र गुलाबचंद सेठ के यहां बेच कर भाग जाने की बात बतायी। पुलिस उक्त चोरों की निशानदेही पर बाजार से उक्त सोनारों को चोरी के माल, 3 हजार रुपए नकद, एक मांगटीका, पीली धातु, दो अंगूठी पीली धातु, एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पांचों अभियुक्तों का चालान न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल कुलदीप पाण्डेय, पंकज मौर्या, परमानंद शामिल रहे।



