Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...
Homeअपना जौनपुरदो अपहृत किशोरियां बरामद, आरोपित गिरफ्तार

दो अपहृत किशोरियां बरामद, आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार व जलालपुर थानों की पुलिस ने दो अपहृत किशोरियों को बरामद कर अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मुकदमों में वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक को बहला-फुसलाकर गत जनवरी जबकि दूसरी को तीन दिसंबर को भगाया गया था। पीड़िताओं का महिला कॉन्स्टेबल की देखरेख में जिला महिला चिकित्सालय भेजकर मेडिकल मुआयना हुआ। शीतला चौकियां पुलिस चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी व उनके हमराहियों ने मिले सुराग पर रविवार को क्षेत्र के धन्नेपुर चौराहा के पास से 17वर्षीय किशोरी को बरामद कर वांछित आरोपित मन्नू शाह को गिरफ्तार कर लिया। लाइन बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को गत जनवरी में वाराणसी के कपसेठी थाना के धौकलगंज का निवासी 41वर्षीय मन्नू शाह भगा ले गया था। किशोरी के स्वजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तभी से आरोपित व किशोरी की तलाश की जा रही थी। पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि वह किशोरी को लेकर भगाकर पानीपत (हरियाणा) ले जाकर पत्नी की तरह रखे हुए था। पीड़िता का कोर्ट में बयान कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं जलालपुर थाने के उप निरीक्षक राम नेवास व उनके हमराहियों ने गत तीन दिसंबर को थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत किशोरी को मिले सुराग पर शनिवार को त्रिलोचन बाजार स्थित कंपोजिट विद्यालय के मैदान से बरामद कर लिया था। वांछित आरोपित जगापुर निवासी सुनील यादव को त्रिलोचन बाजार नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी ने बताया स्वजन की तहरीर पर अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरी व आरोपित की तलाश की जा रही थी।

Share Now...