Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार

परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
Homeमनोरंजनदेवोलीना भट्टाचार्जी ने की कोर्ट मैरिज, सिंदूर-मंगलसूत्र में सामने आई पहली फोटो

देवोलीना भट्टाचार्जी ने की कोर्ट मैरिज, सिंदूर-मंगलसूत्र में सामने आई पहली फोटो

टीवी की पॉपुलर बहू देवोलीना भट्टाचार्जी ने फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए शादी कर ली है। अभी तक उनकी शादी को प्रैंक समझा जा रहा था। मगर सच में देवोलीना ने कोर्ट मैरिज कर ली है। उनके दोस्त विशाल सिंह ने ये शादी अटेंड की और एक्ट्रेस की शादी को कंफर्म किया। बीती रात देवोलीना ने इंस्टा पर हल्दी सेरेमनी की फोटो पोस्ट की थी। इसके बाद से उनकी शादी के कयास लगने लगे। एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। देवोलीना दुल्हन बनी नजर आ रही हैं। हाथों में चूड़ियां, कड़े, कलीरे, माथे पर मांग-टीका, मंगलसूत्र, ईयरिंग्स, नेकपीस, बिंदी लगाए, पूरे साज श्रृंगार में सजकर देवोलीना गाड़ी में बैठी हुई हैं। अपनी मेहंदी दिखाते हुए भी देवोलीना ने वीडियो शेयर किया है। उनकी मेहंदी का रंग गाढ़ा रचा है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि देवोलीना को बेहद प्यार करने वाला हमसफर मिला है। देवोलीना ने किसी शख्स का हाथ थामे एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों के हाथों में अंगूठी है। अभी तक एक्ट्रेस के दूल्हे के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ब्राइडल लुक में देवोलीना को देख फैंस शॉक्ड भी हुए हैं। उन्हें तो यकीन ही नहीं हो रहा कि देवोलीना दुल्हन बनी हैं। क्योंकि उनकी शादी को लेकर कोई बज नहीं था। अचानक मंगलवार को देवोलीना की हल्दी का वीडियो सामने आया। फिर बुधवार को एक्ट्रेस ने ब्राइडल लुक में फोटो शेयर की। इस सबके बीच सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर देवोलीना का दूल्हा कौन है? देवोलीना किसकी दुल्हन बनी हैं इसपर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। कई लोगों का मानना था कि देवोलीना शादी नहीं कर रही हैं। ये सब प्रैंक है। इससे पहले भी देवोलीना ने अपने दोस्त विशाल सिंह संग सगाई का वीडियो शेयर किया था। अचानक से देवोलीना की सगाई ने लोगों को हैरान कर दिया था। फिर बाद में खुलासा हुआ था कि देवोलीना और विशाल ने ये पूरा प्रैंक अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो के लिए किया था। इस बार भी देवोलीना का अचानक से दुल्हन बनना फैंस को खटक रहा था। लेकिन अब एक्ट्रेस के दोस्त ने साफ कर दिया कि ये प्रैंक नहीं है सच में शादी हो गई है।

Share Now...