Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeउत्तर प्रदेशदेखने के लिए चलती ट्रेन में युवती से छेड़छाड़, दुपट्टा खींचकर बाहर...

देखने के लिए चलती ट्रेन में युवती से छेड़छाड़, दुपट्टा खींचकर बाहर फेंका

मनचले अब चलती ट्रेन में भी छेड़छाड़ करने से बाज नहीं आ रहे। मामला दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग का है। शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बड़का रेलवे हाल्ट से अपने भाई के साथ सवार हुई युवती के साथ 4 युवकों ने छेड़छाड़ की। जबरन युवती का चेहरा देखने के लिए दबंगों ने युवती का दुपट्टा भी छीनकर फेंक दिया। इसका विरोध जब युवती के भाई ने किया तो उसके साथ युवकों ने जमकर मारपीट की।

ट्रेन के कोच में मारपीट होते ही अफरा तफरी मच गई। कोच में इतनी भीड़ होने के बावजूद दबंग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। किसी तरह यात्रियों ने बीच बचाव कर युवक को बचाया। इसके बाद ये युवक वहां से अगले कोच में चले गए। लोनी जाने के बजाय भाई-बहन ट्रेन से नीचे उतर गए और परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों के साथ कोतवाली बड़ौत पहुँचकर युवती ने अपने ही गांव के युवकों को नामजद कराते हुए शिकायत दर्ज कराई है। युवती का कहना है कि अब वे लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है, लेकिन चलती ट्रेन में जिस तरह से एक समुदाय के युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ की, उससे गांव में तनाव व्याप्त हो गया है। इंस्पेक्टर एन एस सिरोही का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

Share Now...