- दूसरे दिन भी सूरज कुंण्ड में स्नान करने का सिलसिला जारी
जौनपुर। सरयख्वाजा की ऐतिहासिक भादो छठ मेले के दूसरे दिन सोमवार को किसानों ने जमकर कृषि यंत्र की खरीदारी की और मेले में भीड़ उमड़ी रही जरूत के समानो का लोगों ने खूब खरीदारी की और सूरजकुंड में स्नान कर पूजन अर्चन किया।
दूसरे दिन किसानों ने कृषि यंत्र फावड़ा, कुदाल, हंसिया, दौरी, सूप, चारपाई, कुर्सी, मेज, टेबल लकड़ी के अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की इसके अलावा अन्य दुकानों पर भी बच्चे महिलाएं बुजुर्ग की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने सिंगर प्रसाधन की सामान खरीदें तो बच्चों ने तरह-तरह की मिठाईओ का लुफ्त उठाया। इस दौरान पुलिस सुरक्षा बल ने मेले में चक्रमण करती रही और अवस्था उत्पन्न करने पर आधार दर्जन शरारती तत्वों को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा बच्चों ने झूले व खिलौने के समान का आनंद उठाया। दूसरे दिन भी सूरज कुण्ड में स्नान करने वालों का ताता लगा रहा। लोगों के पुराने कपड़े से सूरज कुण्ड की सीढ़ियां पट गई थी, स्थानीय प्रधान रैना संतोष सिंह ने सूरज कुंड की सीढ़ियां पर साफ सफाई करवाए।



