जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर मंगलवार को ट्रैक्टर से दबकर एक युवक व किशोर किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को थाने में लाकर पीएम हेतु भेज दिया। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है। खलशापट्टी गांव निवासी 19 वर्षीय सुभम कश्यप पुत्र रमेश मंगलवार को खुटहन बाजार आया था।शाम को पैदल ही वह वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह चौराहे से आगे बढ़ा पीछे से ईंट लादकर जा रहा ट्रैक्टर की ट्राली के पहिए के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।इसी तरह अकबरपुर गांव स्थित खड़ंजे पर 11 वर्षीय जफर पुत्र इसरार खेल रहा था। सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर की ट्राली के नीचे दब गया। आनन फानन में उसे सीएससी लाया गया। जहां देखते ही चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया। मृतक जफर मूल रूप से सरपतहा थाना क्षेत्र के लमिहा गांव का निवासी है। उसके होश संभालने से पूर्व ही उसकी माता हसीना बानो उसे लेकर अपना मायका अकबरपुर में रह रही है।
― Advertisement ―
E-Paper 04-04-2026
जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
दुर्घटना में युवक व किशोर की गई जान

Previous article
Next article


