Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदिव्य युगल के सान्निध्य में परिणय सूत्र में बंधे 45 जोड़े

दिव्य युगल के सान्निध्य में परिणय सूत्र में बंधे 45 जोड़े

जौनपुर धारा, जौनपुर। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता के पावन सान्निध्य में, नागपुर में 57वें निरंकारी संत समागम के स्थल पर आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 45युगल परिणय सूत्र में बंधे। यह जानकारी स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने देते हुए बताया कि नव विवाहित वर-वधूओं को सतगुरु माता जी ने गृहस्थ जीवन को भक्ति के साथ जीने का आशीर्वाद प्रदान किय्ाा तथा निरंकारी पद्धति द्वारा सादे विवाह को अपनाने के लिए उनके परिवारों का अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पारम्परिक जयमाला के साथ निरंकारी विवाह का विशेष चिन्ह सांझा हार भी प्रत्येक जोड़े को मिशन के प्रतिनिधियों द्वारा पहनाया गया। लावों के दौरान सतगुरु माता एवं राजपिता ने वर-वधू पर पुष्प-वर्षा कर अपना दिव्य आशीर्वाद प्रदान किया। आज के इस शुभ अवसर पर महाराष्ट्र के अतिरिक्त भारत के विभिन्न राज्यों से कुल 45 युगल सम्मिलित हुए जिनमें मुख्यतः महाराष्ट्र के नागपुर, वडसा, मुंबई, अहमदनगर, छत्रपती संभाजी नगर, चिपलून, धुले, डोंबिवली, जालना, कोल्हापुर, नाशिक, पालघर, पुणे, सोलापुर आदि स्थानों के अतिरिक्त मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडिगढ़, हरियाणा एवं ओडिशा आदि राज्यों के वर-वधूओं का समावेश था। निसंदेह सादा शादियों का यह अलौकिक दृश्य जाति, वर्ण की विषमता को मिटाकर एकत्व का सुंदर संदेश प्रस्तुत कर रहा था जो निरंकारी मिशन का संदेश भी है।

Share Now...