जौनपुर धारा, जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित लासा गांव में सरसों की खड़ी फसल को रात में पड़ोस के दबंग काट ले गए जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
लासा गांव निवासी अशोक विश्वकर्मा पुत्र पारसनाथ विश्वकर्मा ने आरोप लगाया है कि उनकी 4 बीघा खेत में खड़ी सरसों की फसल को गांव के ही बंशराज पाल पुत्र राम अभिलाष ने रात में काट लिया है। डायल 112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षो को थाने लेकर चली गई। अशोक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि गांव के बंशराज पाल ने फर्जी कागजात तैयार कर न्यायालय को गुमराह कर रहे है। रात में खेत में खड़ी सरसों की फसल को काट ले गए। वही बंशराज पाल का कहना है कि वह जमीन का बैनामा लेकर खेत में सरसों की बुआई कराई थी। फसल तैयार होने पर काट लिया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि विवादित भूमि में खड़ी फसल रात में चोरी से काटना प्रथम दृष्टया अपराध की श्रेणी में आता है। सच्चाई का पता कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की ढुलमुल रवैए से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।


