- पोस्टमार्टम में आयी हैंगिग की रिपोर्ट
जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत सेमरिया गांव निवासी सत्येन्द्र गौतम की पत्नी पूनम गौतम (24) की सोमवार की रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया, क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह, नायब तहसीलदार सन्तोष कुमार यादव मयफोर्स पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में हैंगिग की रिपोर्ट आयी है। वहीं मृतका के मायके वालों ने शादी में कम दहेज मिलने को लेकर शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित करने व जान से मारने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मृतका के दादा रामजीत की तहरीर के आधार पर श्वसुर कमलेश गौतम, सास नगीना देवी, पति सतेन्द्र कुमार व ननद सीमा देवी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बुधवार की सुबह पवांरा नहर पुलिया से सास नगीना उर्फ राजकुमारी, श्वसुर कमलेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।



