
जौनपुर धारा, खुटहन। महमदपुर गुलरा गांव निवासी व ढाई दशक तक प्रधान पद पर रहकर गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा करने वाले तिलकधारी पाण्डेय का पार्थिव शरीर गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। वे 95 वर्ष के थे। वह अपने पीछे भरापुरा परिवार छोड़ गए। स्व. पाण्डेय बृद्धावस्था में चल रहे उपचार के चलते जिले के बदलापुर पड़ाव स्थित अपने निजी आवास पर निवास कर रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक छा गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया जायेगा। उनके निधन पर पूर्व प्रमुख ओमप्रकाश सिंह, पत्रकार शिवपूजन, सुभाष पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, श्रीपाल पाण्डेय, रामानंद पाण्डेय, लालमनि नाविक, बरसाती यादव, मुरली यादव, अमरनाथ गौतम, राजेश निषाद, राम दवर गौतम, कोमल सिंह आदि ने शोक संवेदना प्रकट किया है।


