जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में एक दबंग परिवार ने पड़ोसी बाप बेटे व उसकी पत्नी को जमकर पीटा जिसका वीडियो वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा गांव के निवासी पन्नालाल और जियालाल दोनों पड़ोसी हैं और जियालाल पेशे से अध्यापक हैं लेकिन आए दिन जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होती थी, जिसे लेकर पन्नालाल पक्ष ने जियालाल पक्ष के जियालाल उनके पुत्र व उनकी पत्नी को जमकर लाठियों से पीट दिया। बचाव के लिए पीड़ित चिल्लाते रहे लेकिन कोई नहीं पहुंचा और पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। जमीनी विवाद के लिए लाठी-डंडे से जमकर एक परिवार को पीटा गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और जानकारी में जुट गई।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
दबंग ने दम्पती सहित तीन को पीटा, वीडियो वायरल
Previous article
Next article


