Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

“जौनपुर में कानून तोड़ती खाकी! बिना हेलमेट घूमते पुलिसकर्मी, ‘नो हेलमेट-नो फ्यूल’ अभियान फेल”

'नो हेलमेट-नो फ्यूल’ का निकला दम: क्या नियम सिर्फ जनता की जेब काटने के लिए हैं?नंबर प्लेट गायब, वर्दी का रौब कायम: क्या जौनपुर...

E-Paper 30-03-2026

Homeअपना जौनपुरदबंगों ने मारकर युवक का तोड़ा हाथ

दबंगों ने मारकर युवक का तोड़ा हाथ

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत विजईपुर गांव में बुधवार की सुबह शौच कर घर लौट रहे युवक को घात लगाये बैठे दबंगों ने मारकर हाथ तोड़ दिया। पीड़ित थाने में पहुंच तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। गौरतलब हो कि विकास कुमार पुत्र विजय कुमार गांव के ही ठेकेदार पिंटू के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार की शाम लगभग छ: बजे पिंटू के घर पहुंच अपनी मजदूरी का सोलह हजार रुपया मांगने लगा तो दोनो में कहासुनी होने लगी जिसके बाद पिंटू ने गाली गलौज देते हुए विकास को अपने घर से भगा दिया। अगली सुबह जब विकास शौच कर घर वापस लौट रहा था तभी पहले से ही घात लगाये बैठे पिंटू ने अपने साथियों के साथ लाठी डंडों से मार पीट कर घायल कर दिया। मारपीट में विकास के दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई। घटना की सूचना होते ही घायलावस्था में युवक को सामुदायिक केन्द्र लाया गया जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई।

Share Now...