जौनपुर धारा, बदलापुर। शनिवार को स्थानीय कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन नवागत एसडीएम रिषभ पुंडीर तथा सीओ शुभम तोदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 7 फरियादियों ने अपनी जन समस्याओं से संबंधित शिकायती पत्र को उक्त अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। मौके पर 4 शिकायती पत्रों का निस्तारण हो सका और शेष शिकायती पत्रों को उक्त अधिकारियों द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारियों को देते हुए एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी अनिल कुमार, लेखपाल अजय पांडेय, बीरेन्द्र कुमार, घनश्याम पटेल, ज्योति, श्रद्धा तिवारी सहित आदि फरियादी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
थाना समाधान दिवस में 4 शिकायती पत्रों का हुआ निस्तारण



