जौनपुर। नेवढ़िया थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर थाना परिसर पहुंचे। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बारी-बारी से लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समाधान दिवस में नेवढ़िया थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी, कानूनगो लालबहादुर सरोज सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। सुबह से ही थाना परिसर में ग्रामीणों की भीड़ देखने को मिली। अधिकतर फरियादी भूमि विवाद, रास्ता विवाद, सीमांकन और आपसी झगड़े से संबंधित प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण करना है, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। वहीं, जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को भेजते हुए जल्द निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। बताया कि समाधान दिवस में आने वाली अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद और सीमांकन से जुड़ी होती हैं। ऐसे मामलों का समाधान पुलिस और राजस्व विभाग के संयुक्त प्रयास से किया जाता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी विवाद को बढ़ाने के बजाय प्रशासन के समक्ष रखें, जिससे उसका निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान किया जा सके। अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के कई ग्रामीण और फरियादी मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासन की इस पहल की सराहना की।
― Advertisement ―
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 538 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित
जौनपुर। लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत 90हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी...
थाना समाधान दिवस पर भूमि विवाद के मामलों की सुनी गई शिकायतें



