Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरतीन दिवसीय योग शिविर का समापन

तीन दिवसीय योग शिविर का समापन

जौनपुर धारा, केराकत। क्षेत्र के ग्राम बेलाव में स्थित महावीर मार्डन पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर कार्यक्रम रविवार को शाम यज्ञ आहूति के साथ सम्पन्न हो गया। जिला प्रभारी पतंजलि योग शिविर के सदस्य कृष्ण मुरारी आर्य ने शिविर में बच्चों की योग प्रशिक्षण दिया। योग शिविर में बच्चों को योग शिक्षकों द्वारा विभिन्न प्रकार के आसन मण्डूक आसन, वृष्चिक आसन, भुजंग आसन, चक्रासन समेत तमाम योग क्रियाओं से परिचित कराया। वहीं प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन किये जाने वाले आठ प्राणायामों का भी अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक ने अनुलोम-विलोम के विशेष लाभ के बारे विस्तार से चर्चा किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अरविन्द यादव, संयोजक प्रवीण कुमार सिंह समेत तमाम छात्र और अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबन्धक अंजनी कुमार सिंह ने व संचालन प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने किया।

Share Now...