Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरतिहरे हत्याकांड में मृतकों के परिजन को पूर्व मुख्यमंत्री ने दी आर्थिक...

तिहरे हत्याकांड में मृतकों के परिजन को पूर्व मुख्यमंत्री ने दी आर्थिक सहायता

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कांध गांव के लालजी व उसके दो पुत्र गुड्डू व यादवीर की बीते 25मई को उनके नेवादा स्थित कारखाने में सिर कुंचकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। जिसमे मृतकों के परिजनों को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आर्थिक सहायता अपने सांसद व जिलाध्यक्ष के माध्यम से भिजवाकर दिया। मंगलवार दोपहर को मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज, सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के साथ मोहम्मद पुर कांध गांव में मृतक लालजी के घर पहुची। सपा राष्टीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा मृतक लालजी की पत्नी प्रभावती देवी को एक लाख एवं गुड्डू की पत्नी  सरिता को एक लाख का चेक दिया। सांसद प्रिया सरोज ने प्रभावती व बहु सरिता को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा भेजे गए संदेश को अवगत कराते हुए कहा कि बहुत जल्द ही सपा जिलाध्यक्ष के साथ प्रभावती व सरिता को लखनऊ बुलाकर मुलाकात करेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, राज बहादुर यादव, डॉ.सरफराज खान, अवधनाथ पाल, राहुल त्रिपाठी, दीपचंद राम, रत्नाकर चौबे, नंदलाल यादव, अनिल यादव फौजी आदि मौजूद रहे।

Share Now...