जौनपुर धारा,बदलापुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत आने-वाले भटेहरा गांव में जमीन विवाद को लेकर बड़ा आरोप सामने आया है। गांव निवासी राहुल कुमार ने तहसीलदार बदलापुर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने न्यायालय में लंबित भूमि विवाद के बावजूद एक पक्ष को जबरन कब्जा दिलाने का प्रयास किया। राहुल कुमार के अनुसार, यह घटना रविवार को घटी जब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और बिना किसी न्यायिक आदेश के विवादित जमीन पर एक पक्ष को कब्जा दिलवाने लगे। राहुल का कहना है कि जब उन्होंने इस कार्रवाई का वीडियो बनाना चाहा तो तहसीलदार ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। साथ ही तहसीलदार ने उन्हें मुकदमा दर्ज कराने की धमकी भी दी। इस मामले को लेकर पीड़ित भोरीक राम ने शुक्रवार की दोपहर उत्तर प्रदेश सरकार के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
तहसीलदार पर लगा विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने का आरोप, जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज



