Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

“जौनपुर में कानून तोड़ती खाकी! बिना हेलमेट घूमते पुलिसकर्मी, ‘नो हेलमेट-नो फ्यूल’ अभियान फेल”

'नो हेलमेट-नो फ्यूल’ का निकला दम: क्या नियम सिर्फ जनता की जेब काटने के लिए हैं?नंबर प्लेट गायब, वर्दी का रौब कायम: क्या जौनपुर...

E-Paper 30-03-2026

Homeअपना जौनपुरतमंचे की बट से घायल कर बदमाशों ने बाइक लूटी

तमंचे की बट से घायल कर बदमाशों ने बाइक लूटी

जौनपुर धारा, खेतासराय। क्षेत्र के मवई गांव के पास शनिवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को तमंचे की मुठिया से घायल कर बाइक लूट ली। घटना को अंजाम देने के बदमाश बाइक लेकर मार्टीनगंज की तरफ भाग गये। घायल युवक को मानीकला के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों की घेरेबंदी में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक मवई गांव निवासी २१ वर्षीय अखिलेश यादव अपनी बाइक से मां को लेने गुरैनी जा रहा था। गांव के बाहर गुरैनी-मार्टीनगंज मार्ग पर गांव के मोड़ पर पहुंचा था कि तभी एक बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने अखिलेश को रोककर उसकी बाइक छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की मुठिया से अखिलेश के सिर पर प्रहार कर दिया जिससे वह घायल हो गया। जबतक आसपास के लोग पहुंचते बदमाश अखिलेश की बाइक लेकर मार्टीनगंज की तरफ फरार हो गए। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह के अनुसार घटना की सूचना मिली है। मौके पर जाकर जाँच की जा रही है जांच के बाद ही स्थति स्पष्ट हो पाएगी।

Share Now...