Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरतमंचा व कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

तमंचा व कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

खुटहन। पुलिस ने सोमवार को एक बदमाश को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय, उपनिरीक्षक सत्येंद्र नारायण सिंह टीम के साथ गश्त पर निकले थे। दिन में करीब डेढ़ बजे काजी शाहपुर गांव स्थित शंकर जी के मंदिर के पास सड़क के किनारे पीपल के पेड़ के नीचे संदिग्ध स्थिति में खड़ा युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भरेठी गांव निवासी आरोपित फैजान के पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस मिला। थानाध्यक्ष ने बताया फैजान के विरुद्ध आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना में हत्या के प्रयास, गो-वध निवारण अधिनियम व गैंग्स्टर एक्ट के तहत दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित का चालान कर दिया।

Share Now...