जौनपुर धारा,जौनपुर। आईजी वाराणसी मण्डल मोहित गुप्ता ने जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र तथा पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के जनपद आगमन पर शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग किया गया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, अधिकारियों की ड्यूटी, पुलिस कर्मियों की ड्यूटी, यातायात व्यवस्था आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारीगण डयूटी के दौरान आईडी कार्ड अवश्य लगा कर रखें। निर्धारित ड्रेस कोड में उपस्थित रहकर अपने कर्तव्यो का निर्वाहन करें। जौनपुर महोत्सव के दौरान प्रस्तावित 1001 जोड़ों के सामूहिक विवाह के संबंध में मंडप व्यवस्था आदि का निरीक्षण करते हुए विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल की भी तैयारी का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, अपर जिलाधिकारी वि.रा.रामअक्षयबर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
डीएम व एसपी के साथ आईजी ने किया मुख्यमंत्री आगमन की ब्रीफिंग



