Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरडीएम कार्यालय के सामने किया आत्मदाह का प्रयास

डीएम कार्यालय के सामने किया आत्मदाह का प्रयास

  • अस्पताल पर लगाया नाबालिगों का अवैध गर्भपात कराने का आरोप

जौनपुर। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर खेतासराय क्षेत्र के रुधौली गांव निवासी जंग बहादुर राठौर नामक व्यक्ति ने डीएम कार्यालय के सामने अपने ऊपर तेल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया, जिससे बड़ी घटना टल गई। घटना की सूचना मिलते ही लाइन बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और जेपी राठौर को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

जेपी राठौर ने रसूलाबाद स्थित एक निजी हॉस्पिटल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में नाबालिग बच्चियों का अवैध गर्भपात किया जाता है। इस कृत्य का विरोध करने पर अस्पताल से जुड़े डॉक्टरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार थाने पर शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस की निष्क्रियता से आक्रोशित होकर उन्होंने आज डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इस घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में भारी भीड़ जुट गई और लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घटना की जानकारी देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह ने बताया कि खेतासराय निवासी एक व्यक्ति अपने आप को सामाजिक कार्यकर्ता बता रहा है। उसने एक अस्पताल के संबंध में शिकायत की थी, जिस पर कार्रवाई न होने और धमकी मिलने की बात कही है।

Share Now...