Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडा.अंबर खान ने पास किया एमआरसीओजी की परीक्षा

डा.अंबर खान ने पास किया एमआरसीओजी की परीक्षा

जौनपुर। शहर के पालिटेक्निक चौराहा स्थित जीएचके हास्पिटल की करता धरता डॉ.अम्बर ख़ान ने मेडिकल की एक ऐसी परीक्षा पास की है जो अब तक जनपद में कोई नहीं कर सका। उन्होने परीक्षा एमआरसीओजी को कठिन परिश्रम के बाद पास कर के इतिहास रच दिया है। जिसकी परिजन समेत उनके शुभचिंतकों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा करने के साथ ही उन्हें सम्मानित करने के साथ विभिन्न माध्यम से बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। डॉ.अंबर खान ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन करने के साथ ही पारिवारिक जनों का सर फखर से ऊंचा कर दिया है, और एमआरसीओजी एक प्रतिष्ठित परीक्षा को पास करके जि़ले की भी प्रथम महिला चिकित्सक बन गई हैं। यह सफलता न केवल उनके लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। बता दें एमआरसीओजी का पूर्ण रूप है मेंबर ऑफ रॉयल कॉलेज ऑफ ऑब्स्टेट्रिशियंस एंड गाइनेकोलॉजिस्ट्स जो लंदन के रॉयल कॉलेज द्वारा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ बनने की दिशा में वैश्विक मान्यता प्राप्त सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इसे तीन भागों में विभाजित किया गया है, और प्रत्येक चरण में उत्तीर्ण होना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। डॉ.अंबर खान की इस सफलता को मेडिकल जगत में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Share Now...