― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरट्रांसफार्मर जलने से 30 घरों की बिजली गुल

ट्रांसफार्मर जलने से 30 घरों की बिजली गुल

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा मोड़ के पास लगा 25 केवीए ट्रांसफार्मर शुक्रवार दोपहर जल जाने के कारण दुकानों और घरों में अंधेरा छा गया है। तपती गर्मी में बीते 24 घंटो से अधिक समय हो जाने के बाद भी बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर नही बदला जा सका जिसके चलते उपभोक्ता परेशान है। जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भाकुरा मोड़ के पास लगे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से लगभग 30दुकानों और घरों की बिजली आपूर्ति हो गई। शुक्रवार दोपहर अचानक ट्रांसफार्मर जलने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली उपभोक्ता संदीप यादव, रविन्द्र यादव, राजेंद्र प्रताप साहू, रामू यादव पिन्टू प्रजापति, तेज प्रताप समेत आदि लोगों ने कहा कि तपती गर्मी में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग ट्रांसफार्मर बदलने में विफल है। जिसके कारण लोग घर से बाहर रात बिताने को मजबूर रहे। विद्युत विभाग जेई सैयद गुलाम अब्बास ने बताया कि ओवरलोड होने के चलते ट्रांसफार्मर जल गया है। ट्रांसफार्मर को बदलने की प्रक्रिया जारी है। शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति चालू कराई जाएगी।

Share Now...