जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के पास तेज रफ्तार एक ट्रक ने पिकअप को पीछे से धक्का मार दिया। धक्का तेज होने के कारण पिकअप सड़क पर पलट गई जिसमें चालक घायल हो गया। शुक्रवार की देर रात लाइन बाजार थाना क्षेत्र के धन्नेपुर गांव निवासी संदीप बिंद पिकअप लेकर आजमगढ़ से जौनपुर शहर की तरफ आ रहा था। संदीप जैसे ही जौनपुर-आजमगढ़ हाइवे पर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के पास पहुंचा तभी पीछे की तरफ से एक अज्ञात ट्रक ने तेज टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप मुख्य मार्ग पर ही पलट गई। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो देखा चालक संदीप पिकअप में फंसा हुआ था तथा टक्कर मारने वाला ट्रक फरार हो गया था। लोगों ने किसी तरह घायल पिकअप चालक को बाहर निकाला। संदीप बिंद 35 को काफी गंभीर चोट आई उसका सिर फट गया था। लोगों ने 108 एम्बुलेंस से उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजवाया। वहीं दुर्घटना की सूचना पर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी थी। थाना प्रभारी विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि यदि घायल चालक के द्वारा लिखित तहरीर दी जाएगी तो अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, चालक घायल



