Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरटैम्पो पलटने से चालक समेत पांच घायल, दो की हालत गंभीर

टैम्पो पलटने से चालक समेत पांच घायल, दो की हालत गंभीर

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मड़वा गांव के समीप तेज रफ्तार टैम्पो अनियंत्रित होकर पलटने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उक्त घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा के टंडवा गांव निवासी 35वर्षीय रोशन सिंह पुत्र जीत नरायन सिंह अपनी मां 60वर्षीय माधुरी सिंह पत्नी जीतनरायन व 14 वर्षीय ज्योति, 10 वर्षीय गौरी सोमवार की रात टैम्पो से शाहगंज रेलवे स्टेशन कलकत्ता जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आ रहें थे। लेकिन तेज रफ्तार टैम्पो अनियंत्रित होकर मड़वा गांव में पलटने से चालक 42वर्षीय बद्रीनाथ भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोशन सिंह व चालक बद्रीनाथ को बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

Share Now...