Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरटैंकर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल, केस दर्ज

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल, केस दर्ज

जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें एक टैंकर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की तहरीर पीड़ित परिवार ने उपचार के बाद थाने पर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जलालपुर क्षेत्र के सुरहूर ढेलवारी गांव निवासी हिमांशु चौबे ने मंगलवार की शाम जफराबाद थाना में तहरीर देकर बताया कि पांच जून को उनके पिता सतीश दूबे और भाई प्रियांशु दुबे बाइक से किसी कार्यवश जौनपुर शहर जा रहे थे। जैसे ही वे हौज टोल प्लाजा के समीप पहुंचे, उसी समय एक अज्ञात टैंकर चालक ने तेज रफ्तार में उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। उपचार के बाद जब हालत में सुधार हुआ, तब मंगलवार को पीड़ित के बड़े पुत्र हिमांशु चौबे ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, पीड़ित द्वारा इलाज के उपरांत तहरीर दी गई थी। मामले की जांच के आधार पर अज्ञात टैंकर चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। साथ ही फरार वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि टोल प्लाजा और अन्य मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी की निगरानी मजबूत की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं में अपराधियों को जल्द पकड़ा जा सके।

Share Now...