Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरजौनपुर में होगा राष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता 'सुरतरंग'

जौनपुर में होगा राष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता ‘सुरतरंग’

जौनपुर धारा, जौनपुर। संगीत के क्षेत्र में नयी प्रतिभाओं को फ़िल्म और टी.वी.स्क्रीन पर लाने हेतु संगम कला ग्रुप देश के कोने-कोने से हर साल नयी प्रतिभाओं को खोजती है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संगम कला ग्रुप नयी दिल्ली स्व.मास्टर मदन की याद में अपना 40वां राष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता ‘ सुरतरंग का आयोजन पुरे देश में कर रहा है। इसी प्रयास के साथ वाराणसी चैप्टर के अंतर्गत जनपद जौनपुर में संगीत प्रतिभाओं की असीम सम्भावनाओं को देखते हुए संगम कला ग्रुप नयी दिल्ली में पहली बार राष्ट्रीय संगीत गायन प्रतियोगिता प्रतियोगिता ‘सुरतरंग’ का आयोजन जौनपुर में होने जा रहा है। जिसका ऑडिशन 20 मई दिन शनिवार को मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज सुक्खीपुर, में सुबह 9 बजे से प्रारम्भ होगा और क्षेत्रीय फाइनल 4 जून को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित होगा। जहाँ से चयनित प्रतिभागियों को आल इंडिया क्वार्टर फाइनल नयी दिल्ली भेजा जायेगा। संस्था के क्षेत्रीय प्रमुख कृष्णा पटेल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिये पंजीकरण ऑडिशन के दिन होंगे। ऑडिशन फॉर्म प्रतियोगिता के दिन ही उपलब्ध होंगे। उम्र के हिसाब से प्रतियोगिता को तीन वर्गों में बाटा गया है।

Share Now...