Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरजेब्रा सर्वधर्म सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण 10 दिसम्बर तक

जेब्रा सर्वधर्म सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण 10 दिसम्बर तक

जौनपुर धारा, जौनपुर। दहेज रहित आदर्श विवाह को प्रोत्साहित करने हेतु कृत संकल्पित जनपद की सामाजिक संस्था ‘जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट’ के अध्यक्ष संजय कुमार सेठ ने बताया है कि आगामी 18 दिसम्बर को आयोजित सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाह योग्य युवक-युवतियों के अभिभावक विवाह हेतु पंजीयन संस्था के जिला मुख्यालय सहित तहसील मुख्यालयों पर स्थापित सम्पर्क केंद्रों पर 10 दिसम्बर तक अवश्य करा लें। संगठन के सदस्यों ने हिन्दू एवं मुस्लिम धर्म की विभिन्न जातियों के लोगों से आह्वान किया है कि सामूहिक विवाह में ही अपना स्वाभिमान है। अत: अपने समाज के विवाह योग्य लड़के लड़कियों के परिवारों से सम्पर्क कर संस्था के मंच से उनकी शादी सम्पन्न करवाने में सभी नवयुगलों को प्रोत्साहन दें तथा साथ ही साथ परिणयोत्सव के इस महायज्ञ में अपना-अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर संगठन के सदस्यों में नई ऊर्जा का संचार करें।

Share Now...