Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरजिले में 92 करोड़ के निवेश से स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

जिले में 92 करोड़ के निवेश से स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवेद्नाथ संगोष्ठी भवन में शुक्रवार को यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का लाइव प्रसारण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुकेश अंबानी समेत विश्व के कई अंबेसडर को सुनने के बाद विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। 

इस तरह की समिट से उत्तर प्रदेश में निवेशकों की संख्या में वृद्धि होगी जिससे युवाओं को आने वाले समय में रोजगार के लिए भटकना नही होगा।  -आयुष सिंह

यह देख काफी हर्ष होता है कि हमारी सरकार युवाओं के लिए इतनी प्रयत्नशील है। आने वाली समय में देश के विकास के योगदान में यह काफी महत्वपूर्ण होगा।  – गौरव मौर्या

भारत सरकार की इस तरह की मुहिम के प्रति जागरूकता को देख यह लगता है कि भारत बहुत जल्द विकसित देशों की पँक्ति में आ खड़ा होगा, इस समिट से विश्व में एक बहुत बड़ा बाजार हमें दिखाई दे रहा है।  – विकास पांडे

इस तरह के कार्यक्रमों से उद्यम को बढ़ावा मिलेगा जो कि भारत को एक विकसित देश बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। इससे रोजगार के भी अवसर मिलेंगे। भारत सरकार का जी-20 के प्रति यह जागरुकता काफी प्रशंसनीय है।  -अभिषेक यादव

जिस तरह से उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल, कारपेट और इलेक्ट्रानिक्स के क्षेत्र में उन्नति कर रहा है आने वाले समय में भारत इस क्षेत्र में अपने उत्पाद विश्व बाजार में निर्यात करेगी, इससे हमारी जीडीपी में सुधार होगा।  -पूजा साहू

उत्तर प्रदेश सरकार ने जो निवेशकों के लिए उत्तर प्रदेश में एक सुशासन दिया है। उससे निवेशक निर्भीक होकर अपना निवेश करेंगे और इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था में काफी सुधार होगा।  – अवंतिका

जौनपुर में 92 करोड़ के भारी मात्रा में निवेश से यहाँ भी रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे और यहाँ के लोगो को रोजगार के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा। पूरे देश में मेक इन इंडिया को इसी के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है।    -प्रिया मौर्या

जिस प्रकार पिछले दो वर्षों में उत्तर प्रदेश का निर्यात दोगुना हुआ है, इससे यह प्रतीत होता है कि उत्तर प्रदेश विकास की मुख्यधारा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इसी के चलते विदेशी निवेशकों की भी संख्या में इजाफा हो रहा है।  -साक्षी मौर्या

Share Now...