Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजिलाधिकारी के न आने से फरियादियों में मायूसी

जिलाधिकारी के न आने से फरियादियों में मायूसी

  • मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन
  • सम्पूर्ण समाधान दिवस में 112 प्रार्थना पत्रों में महज 12 निस्तारित

जौनपुर धारा, शाहगंज। तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी साईं सीलम तेजा की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। फरियादियों द्वारा कुल 112 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। मौके पर महज 12 प्रार्थना पत्र निस्तारित हुआ। शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग को सौंपा गया है। कहा गया कि समयबद्ध व पारदर्शिता से मामले का निस्तारण किया जाये। लापरवाही कतई न बरती जाये। इस दौरान उपजिलाधिकारी राकेश कुमार, तहसीलदार महेंद्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी चोब सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डा. रफीक फारुकी, प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय समेत राजस्व कर्मी आदि मौजूद रहे।

Share Now...