जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में 31 दिसम्बर 2022 को सेवानिवृत्त हुए जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार के सम्मान में विकास भवन के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के तत्वावधान में अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा प्रतीक चिन्ह, पुष्पगुच्छ, शॉल आदि भेंट कर विदाई दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला पंचायत राज अधिकारी ने बड़ी कुशलता से अपने दायित्वों का निर्वहन किया और जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय, कायाकल्प, कोविड के समय साफ-सफाई इत्यादि कार्यो को कुशलता पूर्वक सम्पन्न किया। मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम द्वारा कहा गया कि जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा पंचायत विभाग के समस्त कार्यो का कुशलता और इमानदारी पूर्वक निर्वहन किया। जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, पीडी जयकेश त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल सहित समस्त अधिकारियों द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यो की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभ कामना व्यक्त की गयी। इस मौके पर जिला पंचायत विभाग के एडीओ, सचिव पंचायत सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त
विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
जिपं राज अधिकारी का विदाई समारोह आयोजित

Previous article


