Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरजल भराव से लोगों में परेशानी, स्कूली बच्चों को भी आवाजाही में...

जल भराव से लोगों में परेशानी, स्कूली बच्चों को भी आवाजाही में दिक्कत

जौनपुर। रसूलहां न्याय पंचायत के नेवढ़िया शिव मंदिर के आस-पास का क्षेत्र जल भराव से जूझ रहा है। मामूली बारिश में भी सड़कों पर पानी भर जाता है। इससे आम नागरिकों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदार मुन्ना पटेल, रामसूरत राजभर और मुबारक अली ने इस समस्या की पुष्टि की है। उनके अनुसार हल्की बारिश में भी रास्ते जलमग्न हो जाते हैं। नेवढ़िया थाना, नेवढ़िया बाजार और अस्पताल जाने वाले लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर भाग्यवन्ती बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और इण्टरमीडिएट कॉलेज भी स्थित है। जल भराव की वजह से स्कूली छात्र-छात्राओं को भी आने-जाने में काफी कठिनाई होती है। यह स्थिति क्षेत्र के निवासियों के लिए दैनिक चुनौती बन गई है।

Share Now...