
जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय पीजी कॉलेज जमुहाई के पूर्व प्राचार्य डॉ.महेंद्र प्रताप सिंह का शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा सेवा के लिए वह कई कदम उठाएं। इन्होंने स्कॉलर-डे एकेडमी जमुहाई के ग्रामीण क्षेत्र में सीबीएसई बोर्ड की शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई और उसके फाउण्डेशन संस्थापक भी रहे। उनकी मौत की खबर लगते हैं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षकों ने मौके पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया। इनके पुत्र डॉ.प्रवीण सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग संस्थान में प्रवक्ता है। विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रो.मानस पांडेय, प्रो.बीबी तिवारी, प्रो.रजनीश भास्कर, प्रो.अमरेंद्र सिंह, डॉ.जगदीश सिंह, पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।


