Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजमीन विवाद में सिपाही को वर्दी का रौब दिखाना पड़ा भारी, मुकदमा...

जमीन विवाद में सिपाही को वर्दी का रौब दिखाना पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज,

जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव का है मामला, जहां चंदौली जनपद में तैनात आरक्षी संजय मौर्य पर जमीनी विवाद को लेकर अपने पड़ोसी को धमकाने और मारपीट का प्रयास करने का आरोप लगा है। किरतापुर निवासी सुभाष मौर्य ने 2जून को जफराबाद थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी संजय मौर्य, जो कि पुलिस विभाग में आरक्षी हैं, अपने भाई श्यामजी मौर्य के साथ मिलकर पुराने जमीनी विवाद को लेकर उसे गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी। सुभाष का कहना है कि दोनों भाइयों ने उसे दौड़ा लिया और वह किसी तरह घर में छिपकर अपनी जान बचा पाया। सुभाष मौर्य ने बताया कि जाते समय आरक्षी संजय ने यह भी कहा कि जमीनी विवाद से पीछे नहीं हटे तो जान से मार देंगे।” इससे भयभीत होकर सुभाष ने थाने में नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच के बाद 5 जून को आरक्षी संजय मौर्य और उसके भाई श्यामजी मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में सीओ सिटी देवेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर मिलने के बाद जांच की गई और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक उमेश चंद्र पांडेय द्वारा की जा रही है। पुलिस विभाग में तैनात किसी आरक्षी पर इस तरह का आरोप और मुकदमा निश्चित ही विभाग की छवि पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। अब देखना यह होगा कि जांच में क्या निष्कर्ष सामने आता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।

Share Now...