Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरजनप्रतिनिधियों ने की जल जीवन मिशन कार्योंकी समीक्षा

जनप्रतिनिधियों ने की जल जीवन मिशन कार्योंकी समीक्षा

जौनपुर धारा,जौनपुर। विधायक जफराबाद जगदीश नारायण राय, विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्रा, विधायक मुंगराबादशाहपुर पंकज पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों व जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र की उपस्थिति में जल जीवन मिशन कार्य के प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने ओवरहेड टैंक, सड़के रिस्टोर, पाइप लाइन बिछाने के कार्य, कनेक्शन सहित आदि योजनाओं की जानकारी हासिल की। इसके साथ स्वीकृत डीपीआर, सोलर पम्प की स्थापना, डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम, कार्यदायी संस्था एफकॉन तथा वेलस्पन द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की गयी। अधीक्षण अभियंता जल निगम ग्रामीण महेंद्र राम ने विस्तार से प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। बैठक में जनप्रतिनिधियों के द्वारा सड़क रेस्टोरेशन की प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि 30 जून को सभी ब्लाकों में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत की सड़कों के रेस्टोरेशन के सम्बन्ध में ब्लॉक प्रमुख, खंड विकास अधिकारी और जल जीवन मिशन के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए प्रगति की पुन: समीक्षा होगी। बैठक में विधायक बदलापुर ने 10गांवों की सूची दी, जहां पर खारे पानी, आर्सेनिक युक्त पानी की शिकायत है, तथा जिन स्थानों पर ओवर हेड टैंक नही बने है इसकी भी सूची दी गई, जिसके सन्दर्भ में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जिन गांवों में पानी की तत्काल आवश्यकता है वहॉ प्राथमिकता पर कार्य कराया जाए। इसके साथ ही बैठक में पीली नदी के जीद्धोधार पर चर्चा हुई। इस अवसर पर परियोजना निदेशक केके पांडे, उपयुक्त मनरेगा सुशील त्रिपाठी, जल जीवन मिशन के अधिकारी गण, कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share Now...