Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजनप्रतिनिधियों की बैठक में बिजली विभाग ने रखा कार्यों का ब्योरा

जनप्रतिनिधियों की बैठक में बिजली विभाग ने रखा कार्यों का ब्योरा

जौनपुर धारा,जौनपुर। बुधवार को विकास भवन में सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण के साथ बिजली विभाग के अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें बिजली विभाग के अधिकारियों ने वर्ष 2023 से लेकर अब तक कराये गये कार्यों में 2023-24, 2024-25, 2024-25 (भाग-2), नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर विकास एवं अन्य योजनायें, छूटे एवं अविद्युतीकृत मजरों का विद्युतीकरण एवं योजनाओं के कार्यों से उन्हें अवगत कराया गया। उक्त बैठक में विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार मौर्या, गिरीश चन्द्र यादव राज्यमंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, तथा बिजली विभाग की ओर से मुख्य अभियन्ता ई.राकेश कुमार, अधीक्षण अभियन्ता ई.विवेक खन्ना सहित समस्त खण्डों के अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी एवं अवर अभियन्ता मौजूद थे।

Share Now...