जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अंबेडकर नगर से विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 11690 आश्रित परिवारों को कुल 561.86 करोड़ सहायता राशि का वितरण किया। जिसके क्रम में जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य अतिथि विधायक मडियाहूँ डॉ.आर.के.पटेल, अध्यक्ष को-आपरेटिव बैंक धनंजय सिंह, जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र और मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य की उपस्थिति में कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा तथा मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना गया। इस अवसर पर विधायक डॉ.आर पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अंबेडकर नगर से मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना अंतर्गत ऐसे कृषक जिनकी किसी दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हुई है, उनके परिवारजनों को आर्थिक सहायता स्वरुप धनराशि दी गयी है। उन्होंने कहा कि जनपद के 06 तहसीलों के किसान बन्धु जो किसी दुर्घटना में घायल हुए हैं, अथवा मृत्यु को प्राप्त हुए हैं उनकी क्षति को हम पूरा तो नहीं कर सकते हैं, लेकिन इस दु:ख की घड़ी में शासन उनके परिवार के साथ है उन्हें सहायता राशि दी जा रही है। जनपद में कुल 417 लाभार्थियों को लाभ दिया जाना है, जिसमें जनपद के 348 लोगों को लाभ दिया गया है तथा 69लोगों का आवेदन अभी प्रक्रिया के अधीन है, जिन्हे भी शीघ्र सहायता राशि दी जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना अंतर्गत सहायता राशि दी जा रही है। जिसके क्रम में दुर्घटना में मृत्यु को प्राप्त करने वाले लोगों के परिवारजन को रुपए 5लाख की सहायता राशि दी गई है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में आकाशीय विद्युत से हाल ही में जिन पांच लोगों की मृत्यु हुई है, उनमें से चार लोगों के परिजन को 24 घंटे के भीतर सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। विधायक तथा जिलाधिकारी द्वारा फूलकुमारी, कुलदेई, रंजना सरोज, रागिनी तथा सुषमा देवी को रुपए 5 लाख का डमी चेक प्रदान किया गया और शेष सभी लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किया गया।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
जनपद के 348आश्रितों को दिया गया आर्थिक लाभ



