Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजनता क्रांति दल ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

जनता क्रांति दल ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनता क्रांति पार्टी के तत्वावधान में ‘आरक्षण बंटवारा पदयात्राÓ 26 अप्रैल की शाम 3बजे दिन से आरम्भ होकर लालगंज से देवगांव, गोदडरा, गौराबादशाहपुर के रास्ते 28अप्रैल को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। पदयात्रा के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश चौहान ने कहा कि आरक्षण बंटवारा पदयात्रा का उदेश्य उन लोगों को आरक्षण का लाभ दिलाना है जो लोग आरक्षण से वंचित है। सर्वोच्च न्यायलय ने कहा कि आरक्षण का बंटवारा होना चाहिए, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा कि आरक्षण का बटवारा होना चाहिए, भाजपा सरकार में बनाया गया सामाजिक न्याय समिति व रोहणी आयोग ने अपना रिपोर्ट दिया और आरक्षण बंटवारा करने का सुझाव सरकार को दिया। इसके बावजूद भी भाजपा द्वारा आरक्षण का बटवारा करने के जगह आरक्षण को लूटने वालों का सहयोग कर रही है।  अति पिछड़ा, अति दलित एक होकर जनता क्रान्ति पार्टी के साथ होकर अपनी लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए तैयार है। संगठन मंत्री मटरू चौहान ने कहा की भाजपा सरकार ने गरीब, किसान, मजदूर, व्यपारियों के हिस्सेदारी को लूटने वालों का सहयोग किया जा रहा है भाजपा का नाटक जनता जान चुकी है। उक्त अवसर पर अधिवक्ता बी. के. सिंह चौहान, भीम चौहान, कृपाशंकर चौहान, राममूरत, सुनील चौहान, पिंटू चौहान, जयबहादुर मौर्या, सचिन चौहान,  हरिश्चंद्र  चौहान, संजीव चौहान, पवरू प्रधान, प्रतिक चौहान, संदीप चौहान, श्रीनाथ चौहान, अमरनाथ चौहान, जगदीश चौहान, रामअवध आदि पदयात्रा में शामिल रहें।

Share Now...