― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरजंगीपुर गांव में 26 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या

जंगीपुर गांव में 26 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या

  • पुलिस ने शव को लिया कब्जे में, तीन युवकों को लिया हिरासत में

जौनपुर। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव के बगीचे में रविवार दोपहर 26वर्षीय मयंक उर्फ छोटू पुत्र स्व.बांकेलाल गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के घर से करीब चार सौ मीटर दूर बाग में घटी हत्या की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुँचे इंस्पेक्टर दिव्य प्रकाश सिंह ने मौके पर पहुँच गोली से मृत युवक के शव को कब्जे में ले लिया। मृतक को गोली बाएं सीने पर लगी है। मौके पर सीओ सदर व तेजीबाजार, बक्शा, सिकरारा की पुलिस फोर्स मौजूद रही। करीब चार बजे पुलिस अधीक्षक ने थाने पहुँच घटना की जानकारी ली। इसके पूर्व फॉरेंसिक टीम ने पहुँच मौके पर नमूना लिया। मृतक की मां मैना देवी एवं भतीजी डिम्पल ने बताया कि मयंक उर्फ छोटू को सुबह गांव का ही एक लड़का लिवाकर नौपेड़वा रन्नो जाने की बात कहकर लिवा गया था। दिन में 12 बजे के करीब किसी ने आकर बताया कि छोटू के सीने में गोली लगी है छोटू वही बाग में पड़े है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ युवकों ने तत्काल उसे हैदरपुर बाजार किसी चिकित्सक के पास ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। भतीजी डिम्पल ने बताया कि परिवार में शादी थी इसलिए छोटू सूरत से बीते 10जून को घर आये थे। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था उसकी शादी अभी दो वर्ष पूर्व हुई थी। मृतक की पत्नी आँचल को पांच माह की पुत्री है। हत्या की सूचना मिलते ही बसपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार भारती, हरपाल गौतम एवं सत्यप्रकाश त्यागी ने पहुँच मृतक परिवार को ढांढस बंधाया।

Share Now...