जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को भगत सिंह तिराहे से छेड़खानी के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि मंगलवार को हमराही पुलिसकर्मियों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान भगत सिंह तिराहे पर एक युवक आती-जाती छात्राओं पर अश्लील हरकतें कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम साहिल यादव पुत्र नागेंद्र यादव निवासी रायपुर दुर्गा देवी थाना बरसठी बताया। पुलिस आरोपित युवक के विरुद्ध आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद चालान न्यायालय भेज दिया।
― Advertisement ―
छेड़खानी का आरोपित गिरफ्तार

Previous article
Next article


