Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरछात्रा आयशा असद बनी एक दिन की महिला थानाध्यक्ष

छात्रा आयशा असद बनी एक दिन की महिला थानाध्यक्ष

  • हवालात, रजिस्टर, मालखाने का भी एक दिन की एसओ ने किया निरीक्षण

जौनपुर। प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत शनिवार को सेंट जॉन स्कूल सिद्दीकपुर की कक्षा 12वीं की छात्रा आयशा असद को एक दिन के लिए महिला थाने की एसओ बनाया गया। छात्रा आयशा असद ने महिला थाने का चार्ज संभालते ही आये हुए महिला सम्बंधित फरियादी की शिकायतें सुनीं और महिला थाने पर मौजूद उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार को जांच कर उचित कार्यवाही का निर्देश दिया गया। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे। इस अभियान के तहत छात्रा आयशा असद ने महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामा तिवारी के साथ पुलिस के जीप में बैठकर महिला थाने में आई शिकायतों को सुना। जिसमे एक शिकायत उपासना पुत्री शंकर निवासी जमैथा थाना जफराबाद व दूसरी शिकायत प्रीती यादव पुत्री उमा शंकर निवासी मंगरी थाना बरसठी के प्राप्त प्रार्थना पत्र को सुनते हुए मौजूद पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उचित कार्यवाही के लिए निर्देश दिया। एक दिन की महिला थाना प्रभारी बनी आयशा असद ने महिला थाने का निरीक्षण करते हुए कार्यालय, हवालात, मालखाना, आगंतुक रजिस्टर की भी स्थिति को देखा गया। थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क और सीसीटीएनएस क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स की कार्यप्रणाली के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान मौजूद महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामा तिवारी ने अपने महिला पुलिस टीम के साथ एक दिन थाना प्रभारी को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत भी किया। इस दौरान महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामा तिवारी, उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार, महिला हेड कांस्टेबल सुमन, नीलम मिश्र, पूनम भारद्वाज आदि मौजूद रही।

Share Now...