जौनपुर। छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रविवार की सुबह राष्ट्रवादी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न घाटों की साफ-सफाई अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर घाटों से कचरे और पूजा-पाठ के अवशेषों को हटाया। इस अवसर पर अध्यक्ष नवीन सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सिर्फ सेवा नहीं, बल्कि समाज में एकता, सहयोग और संवेदना की भावना को जीवित रखना है। जरूरतमंदों की मदद, असाध्य रोगियों के इलाज और युवाओं के स्वास्थ्य एवं एकता को बनाए रखने के लिए समय-समय पर विभिन्न सामाजिक और खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिलाध्यक्ष रत्नदीप शर्मा ने कहा कि संगठन प्रदेश भर में नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगाकर गरीब और अस्वस्थ लोगों के इलाज की व्यवस्था करता है। वहीं प्रमोद शुक्ला ने कहा कि आकस्मिक दुर्घटनाओं या प्राकृतिक आपदाओं में संगठन के सदस्य पीड़ित परिवारों की तत्काल सहायता कर उनके संबल बनते हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रवादी नौजवान सभा समय-समय पर पेड़-पौधों का रोपण, नदियों-तालाबों की सफाई, बुजुर्गों की सेवा, छात्र-छात्राओं की मदद और नशा उन्मूलन जैसे सामाजिक कार्य करती है। इस दौरान प्रमुख रूप से राणा सिंह, अनुभव मिश्रा, भोला सिंह, रमेश बिंद, इब्राहिम ख़ान, दुर्गेश सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
छठ महापर्व पर की घाटों पर की सफाई

Previous article
Next article


