Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरचोरी की बाइक, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ तीन धाराए

चोरी की बाइक, तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ तीन धाराए

खुटहन। रामनगर बाजार के रावतपुर गांव के मोड़ से पुलिस ने बुधवार की रात चोरी की बाइक, तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें चलान न्यायालय भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि उपनिरीक्षक कौशल सिंह और हमराहियों संग रात में उक्त बाजार में गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि उक्त गांव के मोड़ पर तीन संदिग्ध युवक दो बाईकों के साथ खड़े हैं। घेराबंदी कर तीनों को हिरासत में ले लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपित रमनीपुर गांव निवासी उज्जवल की जेब से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। बदलापुर क्षेत्र के देनुआं गांव निवासी आदित्य व इसी थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव निवासी विष्णु सेठ चोरी की बाइक के साथ हिरासत में लिए गए।

Share Now...