Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी नहीं

घटतौली व जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएमजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के पेट्रोल-डीजल...
Homeअपना जौनपुरचैत्र अष्टमी पर शीतला चौकियां धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चैत्र अष्टमी पर शीतला चौकियां धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था का प्रमुख केंद्र शीतला चौकियां धाम में चैत्र माह की अष्टमी तिथि पर बुधवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने माता शीतला के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्यता की कामना की।

प्रात: काल मंदिर के कपाट खुलने के बाद मंदिर पुजारी मुक्तेश्वर पंडा ने माता रानी का भव्य श्रृंगार कर विधि-विधान से आरती-पूजन किया। इसके बाद दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई, जो देर शाम तक जारी रही। जनपद सहित दूर-दराज क्षेत्रों से आए भक्तों ने बसिऔरा पूजन सामग्री के रूप में माला, फूल, हलवा, पूरी, गुलगुला और रोट अर्पित कर हल्दी का लेपन करते हुए माता का पूजन किया। मंदिर परिसर के पास स्थित पवित्र कुंड पर भी श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। अष्टमी के अवसर पर कई श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराकर माता के दर्शन किए। मान्यता है कि माता शीतला की विशेष पूजा से चेचक, ज्वर व अन्य रोगों से रक्षा होती है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर परिसर में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे।

Share Now...