जौनपुर धारा, जौनपुर। मीरगंज क्षेत्र के भटहर गांव के दीनापुर पुरवे के दलित मुसहर बस्ती में चार बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर व विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गांव पहुंची और घर-घर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। प्रथम दृष्टया गांव में निमोनिया फैलने की पुष्टि हुई है। हालांकि चेचक से मौत होने की बात फिलहाल डॉक्टरों के गले नहीं उतर रहाr है। डॉक्टरों की टीम ने बीमारी फैलने की वजह गंदगी और दूषित पेयजल का प्रयोग बताया है। वहीं उपजिलाधिकारी मछलीशहर राजेश चौरसिया व सीएमओ लक्ष्मी सिंह भी गांव में पहुंचकर आवश्यक पूछताछ किया और बस्ती में तत्काल एक इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाने का निर्देश दिया। सोमवार की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर के अधीक्षक डॉ. तपिश व डॉ. बीएल यादव के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची। उन्होंने सबसे पहले मृतक बच्चों के स्वजनों से जानकारी लेते हुए पूछा कि जान गंवाने वाले बच्चों के गले व शरीर में कहीं छाले तो नहीं पड़े थे। स्वजनों से जानकारी जुटाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब ढाई दर्जन से अधिक ग्रामीण बस्ती के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें एक दर्जन से अधिक लोग बीमार मिले जिसमे 2 से 3 बच्चों में बुखार था। शेष सामान्य ज्वर से पीड़ित मिले। बस्ती में ग्रामीणों के सैंपल लिये गये। बीमारी के अनुरूप उपचार किया जा रहा है। सभी को प्राथमिक दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
चार बच्चों की मौत के बाद टूटी स्वास्थ्य विभाग की निद्रा



